सहेली के बच्चे का डायपर बदलते समय हुआ ऐसा खुलासा जिसने सभी को कर दिया हैरान!

By: Ankur Sat, 30 Oct 2021 5:29:34

सहेली के बच्चे का डायपर बदलते समय हुआ ऐसा खुलासा जिसने सभी को कर दिया हैरान!

दोस्ती का रिश्ता ऐसा होता हैं जिसमें एक-दूसरे से कोई बात छुपी हुई नहीं रहती हैं। भरोसा और विश्वास इस रिश्ते की नींव होती हैं। जब यह टूटता हैं तो दिल टूट जाता हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया एक महिला के साथ जहां उसी के दोस्त ने उसके साथ धोखा किया जिसका खुलासा तब हुआ जब वह सहेली के बच्चे का डायपर बदल रही थी। प्रेगनेंसी के बाद सहेली की मदद करने गई महिला को एक दिन पता चला कि उसके पीठ पीछे उसके पति और सहेली का इतना गहरा अफेयर था कि उनका एक बच्चा भी हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि बच्चे का डायपर बदलने से आखिर कैसे धोखे का खुलासा हुआ? तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

4 बच्चों की मां के साथ ये हादसा तब हुआ, जब सहेली की डिलीवरी के बाद वो उसकी मदद के लिए घर पर ही रुकी हुई थी। नवजात बच्चे का डायपर बदलते वक्त महिला ने उसके शरीर पर ठीक वैसा ही बर्थमार्क देखा, जो उसके पति और बेटे के शरीर पर मौजूद है। इस निशान को देखकर महिला थोड़ी देर के लिए कनफ्यूज़ हो गई और फिर उसने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया।

Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने खुद ही अपनी सहेली से कहा था कि वो उसकी मदद के लिए रुकेगी और प्रेगनेंसी में उसकी सहायता करेगी। बच्चे के जन्म के बाद बच्चे के शरीर पर उसे दो वैसे ही जन्मजात निशान दिखे, जैसे उसके अपने बेटे के शरीर पर दिखे थे। ये निशान बच्चे को अपने पिता से अनुवांशिक तौर पर मिले थे। ऐसे में जब उसे बर्थमार्क दिखा, तो उसे समझते देर नहीं लगी कि उसकी सहेली की बच्चा दरअसल उसके पति का भी बच्चा है। बच्ची की गर्दन पर वैसा ही निशान मौजूद था, जैसा उसके बाकी बच्चों में था।

TikTok Video के ज़रिये अपनी बात बताते हुए महिला कहती है कि जब ये बर्थमार्क उसने देखा, तो उसकी सहेली भी पास में मौजूद थी। हमने एक-दूसरे को देखा और मैं घर से बाहर चली गई। हालांकि इससे पहले ही महिला की सहेली ने ये बात मान ली कि बच्चा उसके पति का ही है। महिला के पति ने 6-7 महीने बाद ये बात कुबूल की और वे दोनों अलग हो गए। महिला का कहना है कि उसने अपनी सहेली से रिश्ते ठीक कर लिए क्योंकि उसकी बच्ची और मेरे बच्चे आपस में भाई-बहन हैं।

ये भी पढ़े :

# बुजुर्ग ने खेली ऐसी लॉटरी जिससे खुली किस्मत, अब हर साल मिलते रहेंगे 19 लाख

# VIDEO : डांसिंग दादी का नवराई मांझी सॉन्ग पर यह डांस देख आप भी रह जाएंगे दंग

# शादी में दुल्हन की एंट्री का यह वीडियो मचा रहा धमाल, डांस ने बनाया सभी को दीवाना

# MP News: अब कोरोना नहीं डेंगू के मरीज में दिख रहा ब्लैक फंगस, इंदौर में मिला नया केस

# तमिलनाडु में निकली 8वीं पास के लिए नौकरियां, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com